IND vs NZ: भारत ने सबसे तेज 200 प्लस रन चेस कर न्यूजीलैंड को दी 7 विकेट से मात, ईशान-सूर्या रहे मैच के हीरो

ईशान किशन के 32 गेंद पर 76 रन और कप्तान सूर्यकुमार यादव के 37 गेंद पर 82 रन की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे टी20 में 15.2 ओवर में 209 रन चेस करके मात दे दी है. इसके साथ ये टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 200 चेस करने वाली टीम बन गई. इससे पहल 16 ओवर में 200 रन चेस हुए थे. इसके अलावा ये भारत का टी20 में सबसे बड़ा सफल चेस भी है.

209 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही थी, क्योंकि उसके दोनों ओपनर 6 रन के कुल स्कोर पर ही आउट हो गए थे. उसके बाद ईशान किशन और सूर्याकुमार यादव ने शानदार पारी खेलकर टीम को रिकॉर्ड जीत दिला दी. ईशान ने 32 गेंद में 76 रन बनाए, जिसमें 11 चौके और 4 छक्के शामिल थे. वहीं सूर्या ने 37 गेंद में नाबाद 82 रन बनाए, उन्होंने अपनी पारी में 9 चौके और 4 छक्के भी लगाए. उनके साथ शिवम दुबे 18 गेंद में 36 रन बनाकर नाबाद रहे.

न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के लिए आज का मैच अच्छा नहीं रहा, खास तौर पर जैक फाउल्क्स के लिए, जिन्होंने 3 ओवर में 22 की औसत से 67 रन खर्च कर दिए. इसके अलावा हेनरी ने 3 ओवर में 41 और डफी ने 4 ओवर में 38 रन दिए. ईशान किशन को शानदार बल्लेबाज की वजह से प्लेयर ऑफ दि मैच दिया गया.

इससे पहले रायपुर में भारतीय टीम के कप्तान सूर्यकुमार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पूरे 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए और भारत को मैच जीतने और सीरीज में 2-0 की बढ़त बनाने के लिए 209 रनों का लक्ष्य दिया..

न्यूजीलैंड के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने तेज शुरुआत की, जिससे पावर प्ले के खत्म होने तक उनका स्कोर 2 विकेट के नुकसान पर 64 रन हो गया था. कॉन्वे ने 13 गेंद में 24 तो सेफर्ट ने 9 गेंदों में 19 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. उसके बाद राचिन रविंद्र और कप्तान मिशेल सेंटनर ने शानदार पारी खेलकर अपनी टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचा दिया. राचिन ने 26 गेंद में 44 रन आर सेंटनर ने 27 गेंद में 47 रनों की तेज पारी खेली.

इसके अलावा पहले मैच में फिफ्टी जड़ने वाले फिलिप्स ने 13 गेंद में 19 रन बनाए और वनडे सीरीज के प्लेयर ऑफ दि सीरीज रहे डेरिल मिशेल 11 गेंद में 18 रन बनाकर आउट हुए. वहीं भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह काफी ज्यादा महंगे साबित हुए, उन्होंने 4 ओवर में 53 रन खर्च किए. जबकि कुलदीप यादव 4 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज रहे. इसके अलावा हार्दिक, राणा, वरुण और दुबे को एक-एक विकेट मिला.