बीते देर सायं एक ईरिक्शा चालक शक्ति नहर में डूब गया. सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान चलाया, रात होने के कारण 22 जनवरी यानि आज सुबह फिर युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. टीम ने काफी तलाशी के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया है. जिसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है.
देहरादून जिले के विकासनगर के शक्ति नहर में 21 जनवरी की देर सायं ईरिक्शा चालक नहर में पानी लेने गया था. पानी भरते समय पैर फिसलकर से वह नहर में डूब गया. इसकी सूचना लोगों ने पुलिस चौकी कुल्हाल को दी. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंची और युवक की तलाश तेज की. रात होने के कारण 22 जनवरी की सुबह फिर युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया. टीम ने काफी तलाशी के बाद युवक के शव को बरामद कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए हॉस्पिटल भेज दिया गया है.
पुलिस के अनुसार मोहम्मद आरिफ निवासी लखीमपुर खीरी यूपी, हाल निवासी बडा रामपुर थाना सहसपुर, अपने परिवार के साथ ईरिक्शा से कुल्हाल स्थित भूरेशाह की मजार घूमने निकला था. वापस सहसपुर जाते समय मटक माजरी कुल्हाल क्षेत्र में देर शाम करीब 6 बजे उसके बेटे ने ईरिक्शा में शौच कर दिया. रिक्शे को धोने के लिए वह शक्ति नहर के किनारे गया. पानी भरते समय उसका पैर फिसला गया और वह शक्ति नहर में डूब गया . सूचना पर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पंहुची और नहर मे सर्च अभियान चलाया गया,लेकिन रात होने पर उसका कोई पता नहीं चल सका.
एसडीआरएफ अपर उपनिरीक्षक आशिक अली ने बताया कि कुल्हाल पुलिस चौकी को एक युवक के शक्ति नहर में डूबने की सूचना मिली थी. देर रात तक सर्च अभियान चलाया गया. लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला सका. लेकिन सुबह तलाशी के दौरान युवक का शव बरामद कर लिया गया है. आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है. युवक की पहचान आरिफ अली उम्र 25 साल पुत्र मुन्ना, निवासी गोला गोकर्ण नाथ,जिला लखीमपुर खीरी, यूपी के रूप में हुई है.
