म्यूजिकल जोड़ी सचेत टंडन और परंपरा ठाकुर, जिन्हें सचेत-परंपरा के नाम से जाना जाता है, ने हाल ही में पश्चिम बंगाल के बालुरघाट में नए साल की पूर्व संध्या पर एक कॉन्सर्ट में परफॉर्म किया. हालांकि, कॉन्सर्ट के बाद उन्हें एक डरावने अनुभव का सामना करना पड़ा. वे जब वेन्यू से बाहर निकल रहे थे, तो एक बेकाबू भीड़ ने उन्हें घेर लिया. इस घटना का एक चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में उनके कार पर हमला करते हुए दिखाया गया है.
वायरल वीडियो को कई पैप्स ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में परंपरा को कार में सचेत के साथ वीडियो बनाते हुए देखा जा सकता है. वीडियो की शुरुआत में सचेत अपनी कार के पास बड़ी संख्या में जमा हुए फैंस को हाथ हिलाते हुए दिखते हैं. हालांकि, जब किसी ने उनकी विंडशील्ड पर जोर से टैप किया, तो उन्हें ‘ओह शिट’ कहते हुए सुना जा सकता है. इसके बाद परंपरा कहती हैं, ‘दोस्तों, रिलैक्स. हैप्पी न्यू ईयर.
View this post on Instagram
कुछ ही देर बाद, कार के पिछले विंडशील्ड पर जोरदार हमला होता है, जिससे कार विंडशील्ड चकनाचूर हो जाता है. वीडियो सचेत घबराए हुए दिखे, जबकि परंपरा ने कहा, ‘गया, गया (यह टूट गया).’
इसके बाद हाथापाई शुरू हो गई, जब सिक्योरिटी गार्ड्स ने बेकाबू फैंस को कंट्रोल करने की कोशिश की, जो कार के चारों ओर जमा हो गए थे. फैंस कार के चारों ओर भीड़ लगाकर वीडियो बनाने की कोशिश कर रहे थे.
इस चिंताजनक घटना के बावजूद, सचेत और परंपरा ने सीधे तौर पर यह नहीं बताया कि वेन्यू पर क्या हुआ था. इसके बजाय, दोनों ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस को नए साल की शुभकामनाएं दीं.
कॉन्सर्ट के एक वीडियो के साथ, म्यूजिकल जोड़ी ने लिखा, ‘हमारे सभी प्यारे लोगों को नए साल की शुभकामनाएं जो हमारे साथ खड़े रहे. 2026 आप सभी के लिए बहुत अच्छा और सेहतमंद हो. महादेव सबकी रक्षा करें. नमः पार्वती पतये हर हर महादेव.’
इसके अलावा उन्होंने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह सुबह-सुबह महादेव का दर्शन करते दिख रहे हैं. वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ‘असीम रूप से धन्य, दिव्य मनःस्थिति के साथ 2026 में प्रवेश कर रहे हैं. महादेव.’ वीडियो में इस जोड़ी को शिव तांडव भी गाते हुए सुना जा सकता है.
