सलमान खान आज 27 दिसंबर को 60 साल के हो गये हैं. इस मौके पर सलमान खान के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर आकर बधाई दे रहे हैं. सलमान खान ने बीती 26 दिसंबर की रात अपना 60वां बर्थडे बड़ी धूमधाम से मनाया. सलमान खान के बर्थडे बैश में कई लोग जुटे थे और और सभी ने भाईजान को बर्थडे की बधाई दी और जमकर जश्न मनाया. सलमान के बर्थडे पार्टी की इनसाइट तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. सलमान की बर्थडे पार्टी में पूरा ‘खान’दान एक छत के नीचे स्पॉट हुआ है. सलमान ने पैपराजी के सामने भी केक काटा.
सलमान खान की बर्थडे पार्टी के कई इनसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. सलमान के बर्थडे से आए वीडियो में भाईजान के घर पर मेहमानों का मेला लगा हुआ है. इसमें सलमान खान के पिता सलीम खान, भाई सुहैल खान घर के बाकी मेंबर भी दिख रहे हैं. सलमान ब्लू डेनिम पर काली टी-शर्ट पहने दिख रहे हैं. सलमान ने फैमिली, रिश्तेदार और फ्रेंड्स के बीच अपने 60वां बर्थडे का केक काटा है. वहीं, वायरल वीडियो पर सलमान खान को उनके फैंस जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं. आज सलमान भी अपने फैंस को अपनी नई फिल्म बैटल ऑफ गलवान से नया तोहफा दे सकते हैं.
27 दिसंबर 1965 को जन्में सलमान खान अगले साल फिल्म बैटल ऑफ गलवान से बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. जाते हुए साल 2025 में उनकी फिल्म सिकंदर बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी. अब सलमान फिल्म बैटल ऑफ गलवान से इसकी भरपाई करना चाहेंगे. बैटल ऑफ गलवान जून 2026 में रिलीज हो सकती है. इस फिल्म का निर्देशन अपूर्व लखिया ने किया है. फिल्म सलमान खान की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह है, जोकि 49 साल की है. 20 साल बाद सलमान खान किसी उम्रदराज एक्ट्रेस संग काम करने जा रहे हैं. या यह कह सकते हैं कि दो दशक बाद सलमान की फिल्म की हीरोइन कोई उम्रदराज एक्ट्रेस बनने जा रही है. अब सलमान और चित्रांगदा की केमिस्ट्री दर्शकों को कैसी लगेगी, यह तो फिल्म रिलीज होने के बाद भी पता चलेगा.
