अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल 2026 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है. क्रिसमस के मौके पर पर अक्षय कुमार ने फिल्म को लेकर एक अपडेट साझा किया है. इसके लिए उन्होंने फिल्म का एक स्पेशल प्रोमो भी शेयर किया, जिसमें पूरी स्टार कास्ट की झलक देखने को मिली है.
25 दिसंबर को क्रिसमस के मौके पर अक्षय कुमार ने अपनी आगामी मल्टी स्टार कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल का प्रोमो इंस्टाग्राम पर साझा किया है. प्रोमो में अक्षय कुमार के साथ सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, रवीना टंडन, दिशा पटानी, आफताब शिवदासानी, राजपाल यादव और दूसरे कास्ट मेंबर्स बिल्कुल नए अवतार में दिखे.
वीडियो शेयर करते हुए खिलाड़ी कुमार ने फिल्म की शूटिंग खत्म करने का एलान किया है. एक्टर ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘वेलकम टू द जंगल की पूरी टीम की तरफ से आप सभी को मैरी क्रिसमस. सिनेमाघरों में 2026 में.’
View this post on Instagram
उन्होंने फिल्म को लेकर अपना अनुभव साझा करते हुए केसरी एक्टर ने आगे लिखा है, ‘मैं कभी भी इतनी बड़ी चीज का हिस्सा नहीं रहा. हम में से कोई भी नहीं रहा. हम आपको अपना तोहफा देने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. शूटिंग खत्म हो गई है.’
अक्षय ने पूरी टीम मेहनत की तारीफ करते हुए लिखा है, ‘दोस्तों. वेल डन, टीम. इस प्रोजेक्ट को साकार करने में शामिल सभी लोगों का बहुत बड़ा योगदान रहा.’ अक्षय ने अपने नोट के आखिरी में आने वाले नए साल की शुभकामनाएं देते हुए लिखा है, ‘हमारे बड़े परिवार की तरफ से आपके घर पर आपके परिवार को, हम 2026 के लिए शुभकामनाए देते हैं.’
वेलकम टू द जंगल पॉपुलर वेलकम फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है और 2026 में सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यह फिल्म अपने बड़े स्केल और बड़ी स्टारकास्ट की वजह से पहले ही चर्चा में है. फैंस इस फ्रैंचाइजी की सिग्नेचर कॉमेडी की वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.
वेलकम (2007) और वेलकम बैक (2015) को फिरोज नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया था और अनीस बज्मी ने डायरेक्ट किया था. अक्षय, परेश, कैटरीना, नाना पाटेकर, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, श्रुति हासन, मल्लिका शेरावत, डिंपल कपाड़िया और अन्य लोग इस फ्रैंचाइजी का हिस्सा थे.
