मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद अल्मोड़ा के दो दिवसीय दौरे के दौरान आज रानीखेत में मॉर्निंग वॉक किया.मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने स्थानीय लोगों के साथ चाय पर संवाद स्थापित कर ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान को लेकर उनका फीडबैक लिया. आमजन ने अभियान की सराहना करते हुए इसे जनसमस्याओं के त्वरित समाधान की दिशा में एक प्रभावी पहल बताया. साथ ही लोगों ने सरकार का आभार व्यक्त किया.
प्रातः काल भ्रमण का आनंद, देवतुल्य जनता से आत्मीय भेंट और पर्यटकों से संवाद : एक अविस्मरणीय अनुभव pic.twitter.com/UTOJnT4eRh
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) December 23, 2025
सीएम पुष्कर सिंह धामी अक्सर अपने दौरों के दौरान मॉर्निंग वॉक पर निकलते हैं. जहां सीएम धामी स्थानीय लोगों, सैलानियों और स्दुथानीय व्यवसायियों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लेते दिखाई देते हैं. सीएम धामी के अल्मोड़ा दौरे के दौरान भी कुछ ऐसी सी तस्वीर सामने आई. सीएम पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय अल्मोड़ा दौरे पर हैं. सीएम धामी आज सुबह रानीखेत में स्थानीय लोगों से मिलने के लिए मॉर्निंग वॉक पर निकले. साथ ही उन्होंने लोगों से सरकार की योजनाओं का फीडबैक लिया. सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से शासन और जनता के बीच विश्वास, संवाद एवं सहभागिता निरंतर सशक्त हो रही है.
सरकार आमजन से सीधे जुड़कर उनकी समस्याओं को समझ रही है और उनके समाधान को प्राथमिकता के आधार पर सुनिश्चित कर रही है. मॉर्निंग वॉक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली से आए पर्यटकों से भी भेंट कर उनके शीतकालीन यात्रा अनुभवों की जानकारी ली. पर्यटकों द्वारा जनपद की प्राकृतिक सुंदरता, शांति और व्यवस्थाओं को लेकर दिए गए सकारात्मक फीडबैक को मुख्यमंत्री ने उत्साहवर्धक बताया और कहा कि यह जनहित में सतत रूप से कार्य करने की प्रेरणा प्रदान करता है.
