बेटे अबराम संग लियोनेल मेसी से मिले शाहरुख खान, फैंस हुए एक्साइटेड, न्यूली वेड कपल ने कैंसल किया हनीमून

वर्ल्ड चैंपियन फुटबॉलर लियोनेल मेसी (GOAT) आज 13 दिसंबर से अपने तीन दिवसीय भारत दौरे (कोलकाता, हैदराबाद, मुंबई और नई दिल्ली) पर हैं. बीती रात वह कोलकाता पहुंचे. मेसी के भारत आने से उनके चाहने वालों में खुशी की लहर दौड़ चुकी है. मेसी की एक झलक पाने के लिए लोग कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में जुट चुके हैं. यहां तक कि एयरपोर्ट पर भी मेसी को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ जमा हुई थी. वहीं, शाहरुख खान भी कोलकाता पहुंच चुके हैं. शाहरुख अपने छोटे बेटे अबराम खान को लेकर पहुंचे हैं. आज सुबह शाहरुख खान को कोलकाता एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में स्पॉट किया गया है.

कोलकाता एयरपोर्ट पर शाहरुख खान को लाइट कलर जींस, ग्रे स्वेट शर्ट और ब्लैक कलर की वुलन कैप में देखा गया. वहीं, अबराम ऑल ब्लैक स्पोर्ट्स लुक में नजर आए. बता दें, आज शाहरुख खान और लियोनेल मेसी की कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में मुलाकात होनेल जा रही है. स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है. इस इवेंट में मेसी के बार्सिलोना टीम के साथी और उरुग्वे के स्ट्राइकर, लुइस सुआरेज और फीफा विश्व कप विजेता रोड्रिगो डी पॉल भी मौजूद रहेंगे. इस इवेंट में जाने के लिए मेसी के फैंस को 4500 रुपये तक खर्च करने होंगे.

अब सोशल मीडिया पर शाहरुख खान और मेसी की मुलाकात के वीडियो वायरल हो रहे हैं. इसमें शाहरुख खान व्हाइट कलर की टी-शर्ट में मेसी से मिलते दिख रहे हैं. यहां शाहरुख खान ने अपने बेटे अबराम को भी मेसी से मिलाया है.

वहीं, एक न्यूली वेड कपल ने मेसी से मिलने के लिए अपना हनीमून तक कैंसल कर दिया. लोग रातभर से एयपोर्ट और स्टेडियम के बाहर मेसी का इंतजार कर रहे थे और अब मेसी को देखने का उनका सपना सच होने जा रहा है. सोशल मीडिया पर शाहरुख और मेसी के फैंस ने खूब गदर मचा रखा है. वो दोनों स्टार की तस्वीरें शेयर कर दोनों पर प्यार लुटा रहे हैं.

शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म किंग से चर्चा में हैं. बीती 2 नवंबर 2025 को शाहरुख खान के बर्थडे के मौके पर किंग से शाहरुख खान की पहली झलक देखने को मिली थी. अब शाहरुख खान के फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है.