‘3 इडियट्स’ के सीक्वल की स्क्रिप्ट लॉक्ड, जल्द होगा फिल्म का एलान, रैंचो, राजू और फरहान फिर कहेंगे ‘ऑल इज वेल’

साल 2009 में रिलीज हुई आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान स्टार कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 3 इ़डियट्स को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. 3 इडियट्स के सीक्वल पर लंबे समय से बार-बार चर्चा हो रही है. अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में 3 इडियट्स के सीक्वल की स्क्रिप्ट तैयार होने की बात कही जा रही है. जी हां, 3 इडियट्स का अब पूरे 16 साल बाद सीक्वल आ रहा है. रिपोर्ट्स की मानें 3 इडियट्स के सीक्वल में आमिर खान, आर माधवन, शरमन जोशी और करीना कपूर खान एक बार फिर दर्शकों को एंटरटेन करते नजर आएंगे. इस फिल्म के निर्माता विधु विनोद चोपड़ा होंगे और राज कुमार हिरानी फिल्म का निर्देशन करेंगे.

रिपोर्ट्स की मानें तो 3 इडियट्स का सीक्वल साल 2026 के हाफ में फ्लोर पर आ सकता है. कहा जा रहा है कि 3 इडियट्स के सीक्वल की स्क्रिप्ट लॉक हो चुकी है. फिल्म का सीक्वल फनी, इमोशनल और मीनिंगफुल कंटेंट के साथ लौट रहा है. कहा जा रहा है कि 3 इडियट्स के सीक्वल की कहानी वहीं से शुरू होगी, जहां फिल्म के पहले पार्ट की कहानी खत्म हुई थी. अब एक बार फिर दर्शकों को रैंचो, फरहान और राजू रस्तोगी की मस्ती और फन देखने को मिलने वाला है. राजकुमार हिरानी फिलहाल दादा साहब फाल्के बायोपिक से चर्चा में हैं और इस दौरान उन्होंने 3 इडियट्स के सीक्वल के बारे में सोचना शुरू किया. रिपोर्ट्स की मानें तो आमिर खान और राजकुमार हिरानी ने दादा साहब फाल्के की बायोपिक को फिलहाल रोक दिया है, क्योंकि वे स्क्रिप्ट से खुश नहीं हैं.

खबरों की मानें तो 3 इडियट्स के सीक्वल का एलान बहुत जल्द हो सकता है. अब दर्शकों की बेचैनी एक बार फिर बढ़ने वाली है. बता दें, साल 2009 में रिलीज हुई ‘3 इडियट्स’ एक कल्ट क्लासिक फिल्म है, जिसमें इंडियन एजुकेशन सिस्टम पर बहुत बड़ी बहस को जन्म दिया था. 3 इडियट्स पहली इंडियन फिल्म है, जो 200 करोड़ी क्लब में शामिल हुई थी.