भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला रांची में खेला जाना है. इसके लिए विराट कोहली जहां सबसे पहले रांची पहुंचे तो फिर वो महेंद्र सिंह धोनी से मिलने उनके घर भी गए. कोहली और धोनी की मुलाकात का यही वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. जबकि धोनी की कार में कोहली भी बैठे नजर आये.
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक विराट कोहली और ऋषभ पंत धोनी के घर में नजर आए. कोहली और पंत ने शाम के समय धोनी से मुलाकात की और उसके बाद फिर धोनी कार चला रहे थे तो कोहली उनके बगल में बैठे नजर आए. इसका वीडियो सामने आया है.
साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार मिली. इसके बाद अब तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जानी है. जिसके लिए भारत के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली लंदन से वापस आए. जहां पर वो पत्नी अनुष्का शर्मा और बच्चों के साथ रहते हैं. इससे पहले कोहली ऑस्ट्रेलियाई दौरे पर खेलते नजर आये थे.
