मेक्सिको की फातिमा के सिर पर सजा मिस यूनिवर्स का ताज, भारत की मनिका विश्वकर्मा इस नंबर पर

मिस यूनिवर्स 2025 में भारत का सपना टूट चुका है. मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 मनिका विश्वकर्मा प्रतियोगिता में टॉप 30 में जगह बनाने के बाद टॉप 12 में जगह बनाने में नाकाम रहीं. पूरे देश की नजर मनिका पर टिकी हुई थीं. मिस यूनिवर्स का खिताब भारत की झोली में तीन बार ही आया है. इसमें सबसे पहले सुष्मिता सेन, लारा दत्ता और हरनाज संधू कौर ने जीता है. इस बार राजस्थान की मनिका से बहुत उम्मीदें थीं, जो धराशयी हो गई. इस बार यह खिताब मिस मेक्सिको फातिमा बॉस की झोली में गया है. फातिमा को मिस यूनिवर्स 2025 के खिताब से नवाजा गया है. मिस यूनिवर्स 2024 विक्टोरिया केजर थेलविग (डेनमार्क) ने फातिमा के सिर पर मिस यूनिवर्स 2025 का ताज सजाया.

आज 21 नवंबर को थाईलैंड के बैंकॉक स्थित नॉनथाबुरी के इम्पैक्ट चैलेंजर हॉल में मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले हुआ था, जो भारतीय समानुसार सुबह 6.30 बजे शुरू हुआ था. इस कंपटीशन में फर्स्ट रनरअप थाईलैंड की वीना प्रावीनर, सेकेंड रनरअप वेनेजुएला की स्टेफनी अब्बासली, थर्ड रनर अप फिलीपींस की अतिसो मनालो और फोर्थ रनर अप कोटे डी आइवर की ओलविया यॉश रहीं.

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Miss Universe (@missuniverse)

इसमें भारत की ओर से 22 साल की मनिका विश्वकर्मा शामिल थीं, जो टॉप 12 में जगह नहीं बना पाई थीं. फाइनल में चिली, कोलंबलिया, ग्वाडेलोप, क्यूबा, प्यूर्टो रिको, चीन, वेनेजुएला, फिलीपींस, माल्टा, थाईलैंड और कोट डी आइवर की सुंदरियों ने जगह बनाई थी. दुनिया भर के करीब 130 देशों से आई सुंदरियों ने इस प्रतिष्ठित खिताब के लिए मुकाबला किया