‘धुरंधर’ का मास वायलेंस ट्रेलर रिलीज, दो देश एक जंग और खूनी बदला, आखिरी सीन खड़े कर देगा रोंगटे

रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर. माधवन और अक्षय खन्ना स्टारर एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर का आज 18 नवंबर को वायलेंस से भरा ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि रणवीर सिंह लंबे अरसे बाद किसी फिल्म में बतौर एक्टर नजर आने वाले हैं. ऐसे में फैंस का इंतजार तो बनता है.

फिल्म धुरंधर का निर्देशन उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक के डायरेक्टर आदित्य धर ने किया है. लंबी चौड़ी स्टारकास्ट में मास एक्शन देखने को मिल सकता है, जिसका आभास धुरंधर के ट्रेलर से हो चुका है. बीते कुछ दिनों में फिल्म की स्टारकास्ट के एक-एक फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किये गये थे. आखिर में अब फिल्म का ट्रेलर आया है, जो इन सभी स्टार्स के बीच छाने वाला है.

बता दें, धुरंधर का ट्रेलर बीती 12 नवंबर को रिलीज होना था, लेकिन बीती 10 नवंबर को देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला एरिया में हुए ब्लास्ट के बाद मेकर्स ने इसे पोस्टपोन कर दिया था. उन्होंने यह फैसला मृतक और पीड़ितों के सम्मान में लिया था. हालांकि मेकर्स ने ट्रेलर की नई रिलीज डेट का एलान नहीं किया था. अब जब फिल्म का ट्रेलर आ गया है तो चलिए जानते हैं आखिर यह कैसा है.