शादी के 3 साल बाद कैटरीना कैफ बनीं मां, विक्की कौशल के घर आया नन्हा मेहमान

बॉलीवुड में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. विक्की कौशल और कैटरीना कैफ के घर बेटा हुआ है. विक्की कैटरीना ने सोशल मीडिया पर आकर अपने फैंस को गुडन्यूज दी है. कपल ने एक कंबाइंड फोटो शेयर किया है.

विक्की और कैटरीना को आज 7 नवंबर को बेटा हुआ है. कपल के पोस्ट पर सेलेब्स और फैंस की बधाइयों का तांता लग चुका है. कपल ने साल 2021 में शादी की थी और शादी के चौथी सालगिरह पूरी होने से पहले कपल के घर नन्हा मेहमान आ गया है. बता दें, विक्की और कैटरीना बीते नवरात्रों में प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज दी थी और इस दौरान कैटरीना ने अपनी बेबी बंप की पहली तस्वीर शेयर की थी.