रुद्रप्रयाग की बॉक्सिंग टीम ने किया कमाल, पहली बार विद्यालयी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जीता पदक

जनपद रुद्रप्रयाग के खिलाड़ियों ने पहली बार विद्यालयी राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर इतिहास रच दिया. टीम ने पहली बार में ही दो कांस्य पदक जीतकर भविष्य के लिए बॉक्सिंग में पदको की संख्या बढ़ने की उम्मीद जगा दी है. इस टीम को भेजने के लिए ज़िला क्रीड़ा समन्वयक शिव सिंह नेगी ने अथक प्रयास किया और इन प्रयासों ने सफलता भी दिलाई.

रुद्रप्रयाग जिले के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया था: हल्द्वानी में 6 से 10 अक्टूबर 2025 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में रुद्रप्रयाग जनपद के तीन खिलाड़ियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में पहली ही बार प्रतिभाग करते हुए खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया और प्रत्युष नेगी व कार्तिक राणा ने कांस्य पदक जीतकर जनपद का नाम रोशन किया.

वहीं, आदित्य राज ने भी उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन कर सबका मन जीता. इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ टीम मैनेजर कुलदीप सिंह नेगी और टीम कोच उदय प्रताप सिंह बर्त्वाल के मार्गदर्शन को जाता है.

टीम मैनेजर और कोच ने कहा कि मुख्य शिक्षा अधिकारी पीके बिष्ट के सहयोग और समर्थन से ही यह सफलता हासिल हुई. रुद्रप्रयाग के खिलाड़ियों के इस प्रदर्शन से पूरे जनपद में खुशी की लहर है और खेल जगत में इसे ऐतिहासिक शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है.

खेल जगत से जुड़े लोगों ने इस सफलता पर खिलाड़ियों, टीम मैनेजर औक कोच को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनायें दी हैं. बधाई देने बालों में केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल, रूद्रप्रयाग विधायक भरत चौधरी, जिपंअ पूनम कठैत, उत्तराखण्ड महिला आयोग की उपाध्यक्ष शैलपुत्री ऐश्वर्या रावत, नपं अध्यक्ष राजेन्द्र गोस्वामी, पूर्व दर्जाधारी अशोक खत्री, कार्तिकेय मन्दिर समिति के अध्यक्ष विक्रम नेगी, मुख्य शिक्षा अधिकारी पीके बिष्ट, खण्ड शिक्षा अधिकारी अतुल सेमवाल, जिला क्रीड़ा समन्वयक शिवसिंह नेगी, ब्लॉक क्रीड़ा समन्वयक शेर मोहम्मद, सरोप सिंह, शारीरिक शिक्षक योगम्बर कण्डारी, नवेन्दु रावत, भानुप्रताप रावत, भगत गुसाईं, अमित प्रकाश, रघुवीर खत्री, मनमोहन रौथाण, शालिनी चौधरी, मीना बिष्ट, रीना बागड़ी, प्रभात पुण्डीर, भजनपाल रौतेला, प्रियंक रूडोला, शबाना, नीलम पुरी, संगीता परमार सहित कई खेल प्रेमी रहे.

बता दें कि हाल ही में रामनगर में भी बॉक्सिंग का ट्रायल आयोजित किया था. इस ट्रायल में प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे 36 बॉक्सर राष्ट्रीय फेडरेशन कप पुरुष वर्ग में जगह बनाने के लिए रिंग में उतरे थे, जिसके लिए उत्तराखंड के पांच खिलाड़ियों का चयन हुआ था.