विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने आज 23 सितंबर को अपने फैंस को देर-सवेर गुडन्यूज दे दी है. कपल ने आज नवरात्रि के दूसरे दिन प्रेग्नेंसी का एलान कर दिया है. कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने एक फोटो भी शेयर किया है.
इस तस्वीर में कैटरीना कैफ का बेबी बंप दिख रहा है. इस तस्वीर में विक्की कौशल भी दिख रहे हैं. विक्की कौशल पत्नी कैटरीना के बेबी बंप को सहलाते दिख रहे हैं. इस पोस्ट पर अब सेलेब्स और फैंस बधाई दे रहे हैं. विक्की और कैटरीना शादी के तीन साल बाद अपने पहले बच्चे के पेरेंट्स बनने जा रहे हैं.
कैटरीना और विक्की ने आज अपने इंस्टग्राम पोस्ट में अपनी प्रेग्नेंसी का एलान किया है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हम अपने जीवन के बेस्ट चैप्टर को खुशी और कृतज्ञता से भरे दिलों के साथ शुरू करने की राह पर हैं’. विक्की-कैटरीना ने जो तस्वीरे शेयर की है, वो ब्लैक एंड व्हाइट है. इस तस्वीर को विक्की और कैटरीना ने पकड़ा हुआ है. इस तस्वीर में विक्की और कैटरीना के हाथ दिख रहे हैं. बेबी बंप वाली तस्वीर में कैटरीना और विक्की के चेहरे पर मुस्कान है और दोनों का यह एक यादगार मोमेंट है. अब कैटरीना और विक्की कौशल के प्रेग्नेंसी पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स बधाईयां दे रहे हैं.
आयुष्मान खुराना, रिया कपूर, सिद्धांत चतुर्वेदी, नेहा धूपिया, शरवरी वाग, सिद्धांत कपूर, जिब्रान खान, जोया अख्तर, मिनी माथुर, महीप कपूर, शिबानी दांडेकर, अंगद बेदी, सबा पटौदी, अंशुला कपूर, जान्हवी कपूर, रेणुका शहाणे, अनन्या पांडे, सोनम कपूर, राजकुमार राव, वरुध धवन, कुशा कपिला, ओरी, वाणी कपूर, हुमा कुरैशी, रकुल प्रीत सिंह और मृणाल ठाकुर समेत पूरा बॉलीवुड कपल को भर-भरकर बधाई दे रहा है. बता दें, विक्की और कैटरीना ने साल 2021 में राजस्थान में शाही शादी रचाई थी और शादी के 3 साल बाद कपल ने फैंस को गुडन्यूज सुनाई है. बता दें, दिसंबर में कपल की शादी को चार साल हो जाएंगे.
