भारत ने हॉकी एशिया कप जीता:डिफेंडिंग चैंपियन साउथ कोरिया को 4-1 से फाइनल हराया; वर्ल्ड कप में भी जगह बनाई

बिहार के राजगीर में खेले गए हीरो एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने डिफेंडिंग चैंपियन कोरिया को 4-1 से हराकर खिताब जीत लिया था. इस धमाकेदार जीत के बाद अब खिलाड़ियों और सपोर्टिंग स्टाफ को इनाम देने का ऐलान हुआ है. मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पुरस्कार देने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री की घोषणा के मुताबिक हर खिलाड़ी को 3-3 लाख रुपए दिए जाएंगे जबकि सपोर्टिंग स्टाफ को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए की इनामी राशि मिलेगी. इस कदम से टीम का मनोबल और भी ऊंचा होगा.

फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाले दिलप्रीत सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने दो बेहतरीन गोल दागकर भारत की जीत सुनिश्चित की. उनके खेल ने दर्शकों का जोश दोगुना कर दिया. इन गोलों से ही ये तय हो गया कि भारत ने निर्णायक बढ़त बना ली है और जीत पक्की है.टूर्नामेंट में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्टार अभिषेक को मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया. यह उपलब्धि भारतीय हॉकी के नए आत्मविश्वास की गवाही है.

24969178

टीम इंडिया ने 2003, 2007 और 2017 के बाद अब 2025 में चौथी बार एशिया कप जीतकर नया इतिहास रचा है. भारतीय सरजमीं पर 2007 चेन्नई के बाद ये अब बिहार के राजगीर में दूसरी बार शानदार जीत मिली है. यही नहीं भारतीय पुरुष हॉकी टीम 1982, 1985, 1989, 1994 और 2013 में उपविजेता रही थी. यानी फाइनल तक पहुंचने का सिलसिला लगातार जारी रहा है.