गणेश चतुर्थी 2025: बॉलीवुड से साउथ सिनेमा तक, इन सितारों ने फैंस को गणेश उत्सव की दी शुभकामनाएं

भारत के सबसे बड़े त्योहारों में से एक, गणपति महोत्सव आज (27 अगस्त) से शुरू हो गया है. गली- महौले हर जगह गणेश उत्सव की ही धूम मची है. इस महोत्सव की खुशी फिल्म इंडस्ट्री में भी देखने को मिली है. सेलेब्स ढोल नगाड़े के साथ बप्पा को अपने घर ले आए. अब वह अपनी खुशी फैंस के साथ बांट रहे हैं. आज, गणेश उत्सव के मौके पर सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने चाहने को शुभकामनाएं दी हैं.

बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार, करीना कपूर, सुनील शेट्टी इंस्टाग्राम पर भगवान गणे की तस्वीर अपने-अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर साझा किया है. अक्षय कुमार ने लिखा, ‘आप और आपके परिवार को गणेश चतुर्थी की डेढ़ सारी शुभकामनाएं. गणपति बप्पा मोरिया.’

Akshay Kumar

kareena kapoor

करीना कपूर खान ने लिखा, “बप्पा के आशीर्वाद से उत्सव हमेशा उज्ज्वल होते हैं। गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं.’ सुनील शेट्टी ने भी अपने फैंस और फॉलोअर्स को शुभकामनाएं देते हुए लिखा, ‘इस शुभ दिन पर, विघ्नहर्ता हर घर को शांति, समृद्धि और ज्ञान का आशीर्वाद दें। गणपति बप्पा मोरिया, मंगल मूर्ति मोरिया.’

suniel shettyMalaika Arora
Mahesh babu

चिरंजीवी ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट साझा करते हुए फैंस को गणेश उत्सव की शुभकामनाएं दी हैं. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा है, ‘प्रकृति के अवतार, सभी गणों के स्वामी, सभी मंगलों को प्रदान करने वाले श्री गणेश जी के आशीर्वाद से. प्रार्थना है कि सभी दीर्घायु, स्वास्थ्य, सुख और शांति से समृद्ध हों. विनायक चतुर्थी की हार्दिक शुभकामनाएं.’

यह शुभ दिन भगवान गणेश के आगमन का प्रतीक है और लोग 11 दिनों तक ज्ञान के देवता की पूजा करते हैं. कई घरों में गणपति बप्पा का स्वागत भी किया जाता है और डेढ़ दिन, पांच दिन, छह दिन, सात दिन और ग्यारह दिनों तक उनकी पूजा की जाती है.