महाराणा प्रताप खेल परिसर स्थित हिमाद्री आइस रिंक में जारी आइस स्केटिंग प्रतियोगिता का दूसरा दिन रोमांच और जोश से भरपूर रहा. पूरे दिन में कुल 16 रेसों का आयोजन हुआ, जिनमें 2000 मीटर मिक्स्ड रिले भी शामिल रही. भारत ने अलग-अलग आयु वर्गों और विभिन्न दूरी की स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया और एशियन ओपन शॉर्ट ट्रैक स्पीड स्केटिंग ट्रॉफी 2025 की मेजबानी के योग्य साबित हुआ.
भारत ने आज शाम आखिरी इवेंट की फिनिशिंग 15 पदकों के साथ की, जिनमें से चार गोल्ड मेडल शामिल थे. अद्वय कोठारी, जिन्होंने पहले दिन जूनियर बी पुरुष 1500 मीटर में कांस्य पदक जीता था. दूसरे दिन जूनियर B 500 मीटर में 45.28 सेकंड का समय निकालकर कजाखस्तान में इस वर्ष नवंबर में होने वाले जूनियर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया.
इस उपलब्धि पर अद्वय कोठारी ने कहा कि, मैं अपने साथियों और प्रबंधन द्वारा मिले समर्थन से बहुत खुश हूं और इतने कठिन मुकाबले में खेलते हुए जूनियर वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई करके गर्व महसूस कर रहा हूं’. प्रतियोगिता के अंतिम दिन शेष फाइनल्स और 1000 मीटर रिले आयोजित होंगे. समापन दिवस पर क्लोजिंग सेरेमनी होगी, जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम और रंगारंग प्रस्तुतियां शामिल होंगी.
दूसरे दिन के परिणाम:
जूनियर एफ गर्ल्स 222 मीटर: गोल्ड- स्वरा कलमकर, भारत (0.30.579), सिल्वर- मदीहा मुस्तफा, भारत (0.31.920), ब्रॉन्ज- अमायरा शाह, भारत (0.34.977)
जूनियर एफ बॉयज 222 मीटर: गोल्ड- इवान अरोड़ा, भारत (0.27.082), सिल्वर- गुओ एथन यूचेन, हांगकांग (0.28.301), ब्रॉन्ज- रुद्रवीर गंगटा, भारत (0.29.219)
जूनियर ई गर्ल्स 333 मीटर: गोल्ड- श्रीनोथाई फुसानिसा, थाईलैंड (0.35.832), रजत- बाओ ची होआंग, वियतनाम (0.37.600), ब्रॉन्ज- पहल मोंगिया, भारत (0.38.132)
जूनियर ई बॉयज 333 मीटर: गोल्ड- मिन्ह नहत दोआन, वियतनाम (0.37.587), सिल्वर- वरदान लड्ढा, भारत (0.37.725), ब्रॉन्ज- विहान दहिया, भारत (0.37.809)
जूनियर डी गर्ल्स 500 मीटर: गोल्ड- जिया गिरीश शेट्टी, भारत (0.57.118), सिल्वर- मेहविश फातिमा, भारत (0.58.022), ब्रॉन्ज- परिशा, भारत (0.59.386)
जूनियर डी बॉयज 500 मीटर: गोल्ड- कीर्ति राज सिंह, भारत (0.50.975), सिल्वर- चारोएनकोप्ट केन, थाईलैंड (0.51.110), ब्रॉन्ज- अन्विथ अथापु, भारत (0.52.588)
जूनियर सी गर्ल्स 500 मीटर: गोल्ड- कोया यूना, जापान (0.48.185), सिल्वर- टोनो सारा, जापान (0.49.148), ब्रॉन्ज- सुवनप्राकोर्न पिमचानोक, थाईलैंड (0.51.202)
जूनियर सी बॉयज 500 मीटर: गोल्ड- कोसिटवानिच औन्नीपिट, थाईलैंड (0.43.368), सिल्वर- युई नागीटो, जापान (0.44.333), ब्रॉन्ज- साकाइडक रियो, जापान (0.44.506)
जूनियर ए गर्ल्स 500 मीटर: गोल्ड- जर्मपतजुन्या अतिया, थाईलैंड (0.47.202), सिल्वर- प्रेमप्रीचा पुनप्रीदा, थाईलैंड (0.49.100), ब्रॉन्ज- नयना श्री तल्लूरी, भारत (0.49.998)
जूनियर ए बॉयज 500 मीटर: स्वर्ण- टैप्रोम चोनलाचार्ट, थाईलैंड (0.43.842), सिल्वर- चांगमाई फुरीपत, थाईलैंड (0.44.006), ब्रॉन्ज- एकलव्य जगल, भारत (0.44.144)
जूनियर बी गर्ल्स 500 मीटर: गोल्ड- हिना ओहारा, जापान (0.47.284), सिल्वर- चिएन हुआ हुआंग, चीनी ताइपे (0.47.502), ब्रॉन्ज- माई योशिजावा, जापान (0.47.597)
जूनियर बी बॉयज 500 मीटर: गोल्ड- यामागुची तोआ, जापान (0.44.513), सिल्वर- फुआत्राकुल कृत्सनापोन, थाईलैंड (0.44.528), ब्रॉन्ज- ताकाहाशी काज़ुतो, जापान (0.44.852)
सीनियर गर्ल्स 500 मीटर: गोल्ड- चट्टाईसोंग थानुच्या, थाईलैंड (0.46.729), सिल्वर- लैम चिंग यान, हांगकांग (0.46.431), ब्रॉन्ज- चांग वान-टिंग, चीनी ताइपे (0.47.181)
सीनियर बॉयज 500 मीटर: गोल्ड- लिन चुन चीह, चीनी ताइपे (0.43.874), सिल्वर- सु जून पेंग, चीनी ताइपे (0.44.877), ब्रॉन्ज- लू झांशुओ, हांगकांग (0.45.099)
