मिल गया भारत को नए वनडे कप्तान का नाम, जो रोहित शर्मा के बाद संभालेगा टीम की कमान

रोहित शर्मा के बाद भारतीय क्रिकेट टीम का वनडे कप्तान कौन होगा. ये सबसे बड़ा सवाल बना हुआ है. रोहित ने पहले टी20 और फिर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया. हिटमैन की जगह पर सूर्यकुमार यादव को टी 20 कप्तान बनाया गया जबकि उनकी जगह पर टेस्ट कैप्टन शुभमन गिल बने हैं.

टीम इंडिया ने अपना अंतिम वनडे मैच 9 मार्च 2025 को रोहित शर्मा की कप्तानी में खेला था, जो कि चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल था. इसके बाद से भारतीय टीम ने कोई भी वनडे मुकाबला नहीं खेला है. ऐसे में आधिकारिक तौर पर अभी भी रोहित शर्मा वनडे टीम के कप्तान हैं. अब अगर वो वनडे क्रिकेट से भी किनारा कर लेते हैं या फिर आने वाले भविष्य में जब वो वनडे फॉर्मेट को भी अलविदा कह देंगे तो टीम इंडिया की वनडे फॉर्मेट में कप्तानी कौन करेगा. इस सवाल का जवाब मिल चुका है.

दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दाएं हाथ के बल्लेबाज और कमेंटेटर अंबाती रायडू ने हाल ही में शुभांकर मिश्रा के साथ बात करते हुए उनके यूट्यूब चैनल पर टीम इंडिया के रोहित शर्मा के बाद होने वाले नए वनडे कप्तान के नाम का खुलासा किया है. उन्होंने बताया है कि हिटमैन के बाद कौन वनडे फॉर्मेट में टीम इंडिया की कमान संभालेगा.

श्रेयस अय्यर आईपीएल में लगातार कप्तानी करते हुए नजर आते हैं. उन्होंने अपनी कप्तानी में आईपीएल ट्रॉफी भी जीती है. उन्होंने केकेआर को चैंपियन बनाया है. इसके साथ ही वो दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी कर चुके हैं. इस समय वो आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान है और आईपीएल 2025 में उनकी टीम फाइनल में पहुंची लेकिन वो अपना दूसरा खिताब बतौर कप्तान जीतने से चूक गए थे.

अय्यर घरेलू क्रिकेट में भी कप्तानी कर चुके हैं. ऐसे में उनमें एक सफल कप्तान बनने की पूरी काबिलियत है. बीसीसीआई और भारतीय चयनकर्ता टीम इंडिया के लिए अगर सभी तीनों फॉर्मेट में अलग-अलग कप्तान रखना चाहते हैं तो ऐसे में श्रेयस अय्यर 50-50 फॉर्मेट में टीम के लिए बेहतरीन कप्तान साबित हो सकते हैं.

अय्यर ने भारत के लिए 70 वनडे मैचों की 65 पारियों में 5 शतक और 22 अर्धशतकों के साथ 48.2 की औसत और 100 की स्ट्राइक रेट से 2845 रन बनाए हैं. उनके वनडे आंकड़े काफी मजबूत नजर आते हैं.