सलमान खान ने अपनी आवाज में गाया ‘सारे जहां से अच्छा’, फैंस को दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने स्वतंत्रता दिवस 2025 (15 अगस्त) के मौके पर सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दीं. इसके लिए सुपरस्टार ने एक ब्लैक एंड व्हाइट वीडियो में साझा किया है, जिसमें वह देशभक्ति गीत गाकर दिवस मनाते दिख रहे हैं.

15 अगस्त को सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है. ‘किक’ और ‘हीरो’ जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज दे चुके सलमान खान देशभक्ति गीत ‘सारे जहां से अच्छा’ गाकर अपनी खुशी का इजहार किया.

इस वीडियो में वह भावुक नजर आ रहे हैं, जिसके अंत में उन्होंने पहले हाथ जोड़कर और फिर देशवासियों का अभिवादन नमस्ते से किया. उन्होंने सोशल मीडिया पर भारत के तिरंगे के एक इमोजी के साथ लिखा, ‘स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.’

फिल्म प्रोड्यूसर कबीर खान ने हाल ही में पुरानी यादों में खोकर अपनी एक्शन ड्रामा फिल्म ‘एक था टाइगर’ को याद किया, जिसमें सलमान और कैटरीना ने अभिनय किया था. आज फिल्म ने 13 साल पूरे कर लिए हैं. इस उपलब्धि का जश्न मनाने के लिए, फिल्म मेकर ने एक भावुक नोट लिखा और फैंस को सेट से पर्दे के पीछे की कुछ तस्वीरें दिखाईं. उन्होंने बताया कि कैसे यह फिल्म आज के प्रतिष्ठित वाईआरएफ स्पाईवर्स की शुरुआत बनी.

खबर है कि सलमान खान और आमिर खान अभिनेत्री काजोल और ट्विंकल खन्ना के चैट शो ‘टू मच विद काजोल एंड ट्विंकल’ में एक साथ नजर आएंगे. वहीं, सलमान की आगामी फिल्म की बात करें तो वह अपनी अगली फिल्म ‘बैटल ऑफ गैलवान’ की तैयारी कर रहे हैं. यह गैलवान घाटी के पास भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच संघर्ष पर आधारित है.

‘बैटल ऑफ गैलवान’ में चित्रांगदा सिंह हैं, जो सलमान के साथ उनका पहला सहयोग है. कलाकारों में जेन शॉ, अंकुर भाटिया, हर्षिल शाह, हीरा सोहल, अभिलाष चौधरी और विपिन भारद्वाज भी शामिल हैं. इसका निर्देशन अपूर्व लाखिया कर रहे हैं. सलमान इससे पहले रश्मिका मंदाना के साथ सिकंदर में नजर आए थे, हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी.