पंजाब की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल के फैंस के लिए बुरी खबर है. ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ के नाम से मशहूर शहनाज गिल अस्पताल में भर्ती हैं. शहनाज के भाई शहबाज ने इसकी पुष्टि की है. शहबाज ने सोशल मीडिया पर अस्पताल से शहनाज गिल की एक तस्वीर भी पोस्ट की है और उनके जल्द ठीक होने की कामना भी की है.
शहनाज गिल और उनके भाई शहबाज अक्सर अपने फैंस के लिए मजेदार पोस्ट साझा करते रहते हैं. कुछ दिनों पहले ही उन्होंने बहन-भाई की लड़ाई का मजेदार पोस्ट किया था. वीडियो में शहनाज अपने भाई का मेकअप करती दिख रही थी. इस दौरान हंसी-मजाक में शहनाज अपने भाई थप्पड़ पर जड़ती हैं. बहन-भाई का यह मजेदार वीडियो उनके चाहने वालों को काफी पसंद आया है.

वीडियो अपलोड करने के के कुछ घंटे के बाद शहबाज ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी बहन की एक तस्वीर पोस्ट की. यह तस्वीर शहबाज ने आज (4 अगस्त) पोस्ट की है और कैप्शन में ‘जल्द ठीक हो जाओ’ लिखा है. तस्वीर में शहनाज अस्पताल की ड्रेस में बेड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं. शहनाज गिल की वजह से अस्पताल में भर्ती हुई हैं और कितने दिनों से भर्ती हैं, इसके बारे में कोई जानकारी सामने नहीं है.
ऐसी तस्वीर सामने आने के बाद फैंस सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर पोस्ट कर उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं. एक फैन ने शहनाज की तस्वीर एक्स हैंडल पर पोस्ट कर लिखा है, ‘मुझे लगा था कि तुम ठीक हो गई हो. मैं सोच भी नहीं सकती थी कि जब आपने “सेंड गुड वाइब्स” लिखा था, तब आप इतनी बीमार थीं कि अस्पताल चली गईं. शहनाज गिल, आपको अस्पताल के बिस्तर पर देखकर मुझे अच्छा नहीं लग रहा. जल्दी ठीक हो जाओ और जल्दी ठीक हो जाओ.’
