ना सितंबर ना अक्टूबर, 24 अगस्त से शुरू होगा ‘बिग बॉस’ का नया सीजन,

बिग बॉस 19′ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ती जा रही है. फैंस सलमान खान को छोटे पर्दे पर वापस देखने का बेसब्री से इंतजार है. पिछले हफ्ते ही मेकर्स ने शो का लोगो जारी किया था. एक हफ्ते के बाद मेकर्स ने शो का टीजर जारी करते हुए प्रीमियर डेट का खुलासा किया है.

बिग बॉस 19 के मेकर्स ने गुरुवार, 31 जुलाई को शो का टीजर जारी किया और होस्ट सलमान खान ने वादा किया है कि यह काफी मजेदार होगा. हालांकि प्रतियोगियों की आधिकारिक सूची अभी भी गुप्त है, लेकिन एक बात तय है कि इस सीजन में ड्रामा, एंटरटेनमेंट के साथ राजनीति की भी झलक देखने को मिलेगी.

टीजर की शुरुआत सलमान खान के एक राजनेता के रूप में दर्शकों को संबोधित करते हुए होती है. राजनीतिक पृष्ठभूमि पर आधारित इस सीजन में एक जबरदस्त ट्विस्ट है. होस्ट ने खुलास किया कि इस बार शो में ‘घरवालों की सरकार’ होगी. पहली बार, बिग बॉस के घर पर सभी घरवालों की सामूहिक राय चलेगी.

सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर बिग बॉस 19 का टीजर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, ‘लौट आया हूं मैं लेके बिग बॉस का नया सीजन. और इस बार चलेगी घरवालों की सरकार. देखिए बिग बॉस 19 24 अगस्त से.’ टीजर में शो के होस्ट सलमान खान कहते हैं, ‘दोस्तों और दुश्मनों, हो जाओ तैयार क्योंकि इस बार घरवालों की सरकार. टू मच फन होने जा रहा है यार.’

बिग बॉस, जो हर साल सितंबर या अक्टूबर के आसपास प्रीमियर होता है, इस साल 24 अगस्त से शुरू होगा. अगर सच है, तो शो के जनवरी 2026 तक चलने की उम्मीद है, जिससे यह लगभग छह महीने के रनटाइम के साथ अब तक के सबसे लंबे सीजन में से एक बन जाएगा. हालांकि इस पर मेकर्स का आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है.

इनके अलावा धीरज धूपर, अनीता हसनंदानी, आशीष विद्यार्थी, अपूर्व मुखीजा, गौरव तनेजा, कनिका मान, कृष्णा श्रॉफ, राज कुंद्रा और श्रीराम चंद्रा भी इस सीजन के लिए चुने जाने की संभावना है. बताया जा रहा है कि भारत की एआई इन्फ्लुएंसर काव्या मेहरा भी इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए बातचीत कर रही हैं.