सूर्यकुमार यादव ने श्रेयंका पाटिल संग वोट डांस कर लूटी महफिल, फैंस ने लिए जमकर मजा

बोट डांस इस समय इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहा है. हाल ही में इंडोनेशिया में हुई नौका दौड़ में काले कपड़े पहने एक 11 वर्षीय लड़के ने नाव के सामने खड़े होकर अनोखे अंदाज में डांस करके सबका ध्यान आकर्षित किया.

बोट प्रतियोगिता का आयोजन इंडोनेशिया के सुमात्रा में आयोजित ‘पाकू जलूर महोत्सव’ में किया गया था. इस समय काले कपड़े पहने ऑरा फार्मिंग बोट रेसिंग का बच्चा रयान अर्कान धिकास नाव के अंत में खड़ा था. उसने शानदार डांस किया और इसके बाद यह वीडियो बिजली की गति से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया

रयान इस एक वीडियो के साथ रातोंरात दुनिया भर में वायरल हो गया. अब हर कोई उनकी तरह रील बनाने लगा है. हाल ही में एफ1 रेस जीतने वाले इस रेसर ने बाइक चलाते हुए ऑरा फार्मिंग स्टेप करके वायरल हो गए. अब टीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर भी ये स्टेप्स करके वायरल हो गए हैं. अब भारतीय क्रिकेट टीम के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव पर भी इसका रंग चढ़ गया है.

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव और महिला टीम के क्रिकेटर श्रेयांक पाटिल ने ऑरा फार्मिंग डांस की रील बनाई है. सूर्या जब जिम में ट्रॉलीनुमा व्यायाम मशीन पर खड़े होकर अनोखे स्टेप्स कर रहे थे, तो पीछे बैठी श्रेयांका पाटिल रॉड का इस्तेमाल कर रही थीं और बोट को चलाने जैसी एक्टिंग कर रहीं थी. मानो वह नाव चला रही हों और इस बीच दोनों हल्का-फुल्का डांस भी कर रहे थे. वर्तमान में उन दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और नेटिजेंस अपनी प्रशंसा व्यक्त कर रहे हैं. इस डांस वीडियो पर सूर्यकुमार यादव के फैंस ने अजीबो-गरीब प्रतिक्रियाएं दी, जिसके सूर्या ने ये वीडियो अपने अंकाउट से हटा दी है.

भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव इन दिनों इंडियन क्रिकेट टीम से बाहर है क्योंकि सूर्यकुमार यादव ने हाल ही में स्पोर्ट्स हर्निया सर्जरी कराई थी. इसके बाद वो रिहैब से गुजर रहे हैं. इसके साथ ही भारतीय टीम की हाल ही में कोई वनडे और टी20 सीरीज भी नहीं हुई क्योंकि सूर्या सिर्फ टी20 टीम के कप्तान है और वो भारत के लिए ज्यादातर व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हुए नजर आते हैं.