स्मृति के सिर सजा मिस उत्तराखंड का ताज, वैष्णवी और आंचल रही रनरअप

हर साल की तरह इस बार भी राजधानी देहरादून में मिस उत्तराखंड 2025 का आयोजन किया गया, जिसके ग्रैंड फिनाले में 39 फाइनलिस्ट ने भाग लिया. स्मृति रावत ने इस बार मिस उत्तराखंड 2025 का खिताब अपने नाम किया है. वैष्णवी लोहानी और आंचल फर्स्वाण सेकंड रनरअप रही.

राजधानी देहरादून में मिस उत्तराखंड-2025 का भव्य आयोजन किया गया. इस साल स्मृति रावत के सिर मिस उत्तराखंड-2025 का ताज सजा है. आयोजित कार्यक्रम में युवाओं में मॉडलिंग का क्रेज देखने को मिला. मिस उत्तराखंड 2025 का आयोजन इस बार देहरादून के राजपुर रोड स्थित होटल में किया गया. वहीं बुधवार को हुए मिस उत्तराखंड-2025 के ग्रैंड फिनाले में उत्तराखंड के कोने-कोने से आई 39 प्रतिभागियों ने सौंदर्य, हुनर और कॉन्फिडेंस की शानदार परफॉर्मेंस दी.

मिस उत्तराखंड के ग्रैंड फिनाले में तीन राउंड में प्रतिभागियों ने डिजाइनर ड्रेस का जलवा रैंप पर बिखेरा और जजों के कठिन सवालों का बेबाकी से जवाब दिया. वहीं स्मृति इस कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद मिस उत्तराखंड 2025 का क्राउन अपने नाम करने में सफल रही, जबकि फर्स्ट रनरअप वैष्णवी लोहानी और आंचल फर्स्वाणसेकंड रनरअप. प्रिंसिया चुफाल थर्ड रनरअप और अंबिका रावत फोर्थ रनरअप रही. ड्रेसेस को साई फैशन डिजाइन एकेडमी की छात्राओं ने डिजाइन किया था.

ज्यूरी पैनल में एनी सिंह, प्रियंका कंडवाल, मानस लाल, रुचि प्रधान दत्ता, चांदनी देवगुन, नमिता ममगाईं, कनक भारत पराशर और शिवांगी शर्मा जैसी जानी-मानी हस्तियों ने भूमिका निभाई. इवेंट टीम में कोरियोग्राफर जैज पुष्कर सोनी, हिमानी रावत, राज कौशिक (न्यू एरा स्टूडियो), नलिनी गोसाईं (इंस्पिरेशन पीआर), और राधा कपूर (साईं फैशन डिजाइन अकादमी) ने महत्वपूर्ण योगदान दिया.

बता दें कि स्मृति रावत पौड़ी जिले की रहने वाली हैं. स्मृति रावत दून विश्वविद्यालय से भूगोल द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही हैं और उन्होंने केवीआईआईपी से 12वीं पास की है.

सब-टाइटल्स विजेताएं

  • मिस पर्सनेलिटी: आंचल
  • मिस फोटोजेनिक: यशिका, वैष्णवी
  • मिस ब्यूटीफुल स्माइल: हर्षिका, जाह्नवी
  • मिस टैलेंटेड: मनिका, अनामिका
  • मिस कैटवॉक: राधिका, प्रिंसिया
  • मिस ट्रेडिशनल: स्मृति, सोनाक्षी
  • मिस बॉलीवुड: अंबिका, तान्या
  • मिस मीडिया चॉइस: आंचल, दिव्यांशी
  • मिस पॉपुलर ऑन सोशल मीडिया: हर्षिका, आवृति