बॉलीवुड गलियारे में एक बार फिर किलकारी गूंजी है. अथिया शेट्टी, सना खान, मानसी मोघले, ईशिता दत्ता, रूही चतुर्वेदी, इलियाना डिक्रूज और एमी जैक्सन के बाद मौजूदा साल में अब खूबसूरत एक्ट्रेस कियारा आडवाणी मां बनी हैं. सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी के घर बीती 15 जुलाई की रात एक बेटी ने जन्म लिया है. कपल पहली बार पेरेंट्स बना है. सिद्धार्थ-कियारा ने साल 2023 में शादी रचाई थी और शादी के दो साल बाद भी कपल के घर किलकारी गूंज उठी है, लेकिन अभी कपल की ओर से इस गुडन्यूज पर ऑफिशियल पोस्ट आना बाकी रह गया है. खैर, इधर, फैंस और सेलेब्स कपल को पेरेंट्स बनने पर खूब बधाइयां दे रहे हैं.
सिद्धार्थ-कियारा ने आज 16 जुलाई की सुबह-सुबह अपने फैंस को गुडन्यूज दी है. कपल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर गुडन्यूज पोस्ट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, ‘हमारा दिल खुशियों से भर गया है और जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है, हमें एक बेटी हुई है’. अब सिड-कियारा के इस गुडन्यूज पोस्ट पर अथिया शेट्टी, सुनील ग्रोवर, शाहीन भट्ट, कॉमेडियन भारती सिंह, अदा खान, सोफी चौधरी, प्रज्ञा जायसवाल समेत कई स्टार्स ने कपल को पेरेंट्स बनने पर बधाई दी है. सिड-कियारा के पोस्ट को खबर लिखने जान तक 23 मिनट हुए हैं और इस पर साढ़े चार लाख लाइक मिल चुके हैं.
आपको बता दें, कपल ने बीती 28 फरवरी 2025 को अपनी प्रेग्नेंसी की गुडन्यूज शेयर की थी. कपल के प्रेग्नेंसी गुडन्यूज पोस्ट पर करीना कपूर, ईशान खट्ट्रर, एकता कपूर, मसाबा गुप्ता, मनीष मल्होत्रा, सोनू सूद, अथिया शेट्टी समेत कई स्टार्स ने बधाइयां दी थी. कपल के एलान से पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें कपल के घर किलकारी गूंजने की गुडन्यूज थी और इस पोस्ट पर कपल के फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं. इस पर एक फैन ने लिखा है, बधाई हो’. दूसरे फैन ने लिखा है, ‘वरुण, आलिया के बाद अब एक और स्टूटेंड पिता बना गया, बधाई हो’. बता दें, आलिया, वरुण और सिद्धार्थ ने फिल्म स्टूडेंट ऑफ ईयर (2012) से बॉलीवुड डेब्यू किया था और तीनों ही एक-एक बेटी के माता-पिता बन चुके हैं.
सिद्धार्थ और कियारा ने फिल्म शेरशाह में पहली बार काम किया था और यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी. फिल्म शेरशाह साल 2021 में रिलीज हुई थी और इसके दो साल बाद 2023 में कपल ने शाही अंदाज में राजस्थान में शादी रचा ली थी. शादी के बाद कियारा दिल्ली अपने ससुराल भी गई थीं, जहां उनका पूरे सम्मान के साथ स्वागत हुआ था. बता दें, कियारा 14 अगस्त को रिलीज हो रही मास एक्शन फिल्म वॉर 2 में एक्शन करती नजर आएंगी. सिद्धार्थ-कियारा को पेरेंट्स बनने पर ढेरों बधाई.
