राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को खेल मंत्री ने किया सम्मानित, खिलाड़ियों को दी बड़ी सौगात

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में आयोजित 20वीं राष्ट्रीय आइस स्केटिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले राज्य के खिलाड़ियों को बुधवार को खेल मंत्री रेखा आर्या ने सम्मानित किया.

25 से 30 जून तक देहरादून स्थित हिमाद्री आइस स्केटिंग रिंक में आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 500 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. उत्तराखंड की ओर से 23 खिलाड़ियों ने स्पीड और फिगर स्केटिंग की विभिन्न स्पर्धाओं में भाग लिया और 9 मेडल अपने नाम किए.

खेल मंत्री रेखा आर्या ने यह भी घोषणा की कि राज्य में प्रतिभाशाली स्केटिंग खिलाड़ियों को कम शुल्क पर अभ्यास की सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी, ताकि वे बिना किसी बाधा के अपने खेल को और बेहतर बना सकें.