बहन मन्नारा चोपड़ा के पिता के निधन से टूटीं प्रियंका चोपड़ा, पोस्ट कर लिखा- रमन अंकल

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा की कजिन और बिग बॉस 17 की फेम कंटेस्टेंट मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन हो गया है. मन्नारा ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपने पिता रमन राय हांडा के निधन की आधिकारिक पुष्टि की. पोस्ट के मुताबिक, मन्नारा के पिता का निधन 16 जून को मुंबई में हुई. प्रियंका चोपड़ा ने मंगलवार,17 को अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा नोट शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने फूफा रमन राय हांडा के निधन पर शोक जताया. देसी गर्ल ने अपने कजिन मन्नारा चोपड़ा को टैग करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की.

प्रियंका चोपड़ा जोनस ने मंगलवार को अपने फूफा रमन राय हांडा के निधन पर शोक व्यक्त किया, जिनका सोमवार (16 जून) शाम को मुंबई में निधन हो गया. प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक छोटा सा नोट साझा किया, जिसमें मन्नारा और उनके परिवार को टैग करते हुए लिखा, ‘आप हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे. रमन अंकल (फूफाजी) आपकी आत्मा को शांति मिले. ओम शांति.’

रमन राय हांडा की शादी प्रियंका चोपड़ा के पिता अशोक चोपड़ा की बहन कामिनी चोपड़ा से हुआ था. दिल्ली हाईकोर्ट में वह वकील थे. 16 जून को मुंबई में उनका निधन हो गया. वे 72 साल के थे. उधर, मन्नारा को अपने पिता की मौत की खबर सुनने के बाद सोमवार शाम को मुंबई वापस आते देखा गया. उन्होंने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था. जब मीडिया ने एयरपोर्ट पर उनके पिता के निधन पर शोक व्यक्त किया तब वह अपने आंसू को रोकती हुई दिखीं. उन्होंने पैपराजी से बातचीत करने से परहेज किया और अपनी बहन मिताली के साथ सीधे अपनी मां के पास चली गईं.

सोमवार को मन्नारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक बयान साझा किया, जिसमें उन्होंने अपने पिता रमन राय हांडा की मौत की पुष्टि की गई. पोस्ट में लिखा था, ‘गहरे दुख और शोक के साथ हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं, जो 16/06/2025 को हमें छोड़कर स्वर्ग सिधार गए. वह हमारे परिवार के लिए ताकत का स्तंभ थे.’

पोस्ट में रमन राय हांडा के अंतिम संस्कार के बारे में बताया गया है. हांडा का अंतिम संस्कार 18 जून को दोपहर 1 बजे मुंबई में होगा. अभी यह पता नहीं चला है कि प्रियंका चोपड़ा अपने फूफा के अंतिम संस्कार के लिए मुंबई आएंगी या नहीं.