नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच गौतम गंभीर इंग्लैंड से भारत लौट आए हैं. उनके भारत आने की वजह पारिवारिक कारण बनाए जा रहे हैं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो गंभीर की मां को हार्ट अटैक आया जिसके चलते उन्हें शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड में ही छोड़कर वापस आना पड़ा है.
भारत और इंग्लैंड के बीच आज से 7 दिन बाद 20 जून से 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाजा होने वाला है. उससे पहले ये भारतीय क्रिकेट टीम की तैयारियों को बड़ा झटका है. रिपोट्स के अनुसार, गौतम गंभीर की मां को दिल का दौरा पड़ा है और वो अस्पताल में भर्ती हैं. दिल्ली में आईसीयू में उनका उपचार किया जा रहा है. अभी गंभीर या बीसीसीआई की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है.
गौतम गंभीर को जुलाई 2024 में तीनों फॉर्मेट में भारतीय क्रिकेट टीम का कोच बनाया गया. उनके नेत्रत्व में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की घरेलू टेस्ट सीरीज 3-0 से गंवाई. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 3-1 से हारा था. ये गौतम गंभीर की बतौर कोच गंभीर की चौथी टेस्ट सीरीज हैं.
गंभीर भारीतय क्रिकेट टीम के नए टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के साथ इंग्लैंड सीरीज में नजर आने वाले हैं. गंभीर के भारत लौटने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम आज से बेकेनहैम में अपना इंट्रा स्क्वाड मैच शुरू करेगी.ये मैच चार दिवसीय मैच होगा.
इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.
