टी20 विश्व कप 2026 की मेजबानी संयुक्त रूप से भारत और श्रीलंका करने वाले हैं. इस मेगा टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें भाग लेंगी. क्रिकेट के इतिहास में ऐसा पहली बार है जब आईसीसी के इवेंट में 20 टीमें भाग लेंगी. इस बड़े टूर्नामेंट में क्वालीफाई करने के लिए कई मानक थे, जिसमें कुछ टीमों ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप में अच्छा प्रदर्शन कर टूर्नामेंट में क्वालीफाई किया जबकि कुछ ने रैंकिंग के आधार पर क्वालीफाई किया और कुछ टीमों ने क्षेत्रीय क्वालीफायर जीत कर टूर्नामेंट का टिकट हासिल किया है. अब तक कुल 19 टीमों का 2026 टी20 वर्ल्ड कप का टिकट कंफर्म हो चुका है. जबकि एक टीम का आना अभी भी बाकी है. जिसके लिए तीन टीमें यूएई, जापान और कतर मैदान में हैं.
एशिया-पैसिफिक क्वालीफायर्स में, ग्रुप चरण के बाद सुपर सिक्स राउंड में नेपाल और ओमान दोनों ने अच्छा प्रदर्शन किया. नेपाल ने सुपर सिक्स राउंड में तीन मैच खेले, तीनों जीतकर फाइनल में जगह बनाई और 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई किया. नेपाल ने 2024 टी20 विश्व कप में भी अपनी जगह पक्की की थी, जिसके परिणामस्वरूप वे अब तीसरी बार इस टूर्नामेंट में भाग लेंगे. नेपाल के अलावा, ओमान ने भी सुपर सिक्स राउंड में अपनी जगह पक्की की, अपने तीनों मैच जीतकर तालिका में शीर्ष पर रहा और टी20 विश्व कप में अपनी जगह पक्की की.
दिलचस्प बात यह है कि फुटबॉल प्रेमी इटली ने भी 2026 टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई कर लिया है. इस बीच, नामीबिया और कनाडा ने भी शानदार प्रदर्शन के साथ विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने में सफल रही है. वर्तमान में, 20 में से कुल 19 टीमें टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, और एक स्थान के लिए अभी भी संघर्ष जारी है.
आगामी टी20 विश्व कप के लिए 19 टीमों का चयन किया गया है, लेकिन केवल एक स्थान खाली है, जिसके लिए तीन टीमें दौड़ में हैं. एशिया-ईस्ट पैसिफिक क्वालीफायर्स को देखते हुए, यूएई, जापान और कतर के पास सुपर सिक्स अंक तालिका में पहुंचने का मौका है, जिससे उनके आखिरी बचे मैच सभी टीमों के लिए महत्वपूर्ण हो जाते हैं. अगर यूएई जापान के खिलाफ मैच जीत जाता है, तो वह इस मेगा टूर्नामेंट में अपनी जगह पक्की कर लेगा.
1- भारत, 2- श्रीलंका, 3- अफगानिस्तान, 4- ऑस्ट्रेलिया, 5 बांग्लादेश, 6- इंग्लैंड, 7- दक्षिण अफ्रीका, 8- अमेरिका, 9- वेस्टइंडीज, 10- आयरलैंड, 11- न्यूजीलैंड, 12- पाकिस्तान, 13- कनाडा, 14- नीदरलैंड, 15- इटली, 16- जिम्बाब्वे, 17- नामीबिया, 18- नेपाल, 19- ओमान
