इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 सीजन के लिए नीलाम होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट फाइनल हो गई है. जिसमें 350 खिलाड़ी शामिल हैं जिन पर 16 दिसंबर को अबू धाबी में आयोजित मिनी ऑक्शन में बोली लगाई जाएगी. जो भारतीय समय के अनुसार दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगी.
अगले साल होने वाले आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन में केवल 77 स्लॉट खाली थे. जिसके लिए 1,390 देशी और विदेशी खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था. लेकिन उनमें से अब सिर्फ 350 खिलाड़ियों को ही शॉर्टलिस्ट किया गया है और 1040 खिलाड़ी आईपीएल के अगले सीजन से बाहर हो गए.
शॉर्टलिस्ट किए गए गए खिलाड़ियों में से 240 भारतीय और 110 विदेशी खिलाड़ी हैं. इसकी जानकारी मंगलवार, 9 दिसंबर को IPL मीडिया एडवाइजरी में के जरिए दी गई. जिसमें कहा गया है, “इस पूल में 224 अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी और 14 अनकैप्ड विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जो इस साल की नीलामी रोस्टर में महत्वपूर्ण गहराई और नई प्रतिभा जोड़ते हैं.’
बता दें कि ऑक्शन में फ्रेंचाइजी कुल 77 स्लॉट के लिए खिलाड़ी खरीदेंगे, जिसमें विदेशी खिलाड़ियों के लिए 31 स्पॉट रिजर्व हैं. 40 खिलाड़ियों ने खुद को 2 करोड़ रुपये के मैक्सिमम बेस प्राइस पर लिस्ट किया है, जिसमें वेंकटेश अय्यर और रवि बिश्नोई सिर्फ दो भारतीय हैं.
ऑक्शन में, कोलकाता नाइट राइडर्स के पास 64.3 करोड़ रुपये का पर्स होगा, जो ग्रुप में सबसे बड़ा है, जिसमें छह विदेशी स्पॉट के साथ मैक्सिमम 13 स्लॉट भरने हैं. चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये का दूसरा सबसे बड़ा पर्स होगा, जिसमें मैक्सिमम 9 अवेलेबल स्लॉट भरने हैं.
ऑस्ट्रेलिया के कैमरून ग्रीन को आने वाले IPL ऑक्शन में सबसे महंगा खिलाड़ी माना जा रहा है, क्योंकि आंद्र रसेल ने आईपीएल से रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया है, जबकि ग्लेन मक्सवेल ने इस साल आईपीएल से आपना नाम वापस ले लिया है. बात दें कि KKR और CSK, जिनके पास सबसे ज्यादा पैसे हैं, दोनों ही कैमरून ग्रीन के लिए जोरदार बोली लगा सकते हैं.
साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक, जिन्होंने हाल ही में वनडे से रिटायरमेंट वापस लिया है, फाइनल लिस्ट में शामिल हैं. डी कॉक को 1 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर लिस्ट में बाद में शामिल किया गया है. इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज स्टीव स्मिथ भी 2 करोड़ रुपये के बेस प्राइस पर शामिल हैं. स्मिथ आखिरी बार 2021 में IPL में खेले थे. नीलामी में खिलाड़ियों के पहले सेट में भारत और मुंबई के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और सरफराज खान शामिल हैं, जिन्होंने दोनों ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है.
